गरम गन्ने के रस की कड़ाही में गिरने से एक की मौत

Published at :25 Nov 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
गरम गन्ने के रस की कड़ाही में गिरने से एक की मौत

छतरी के गिरने से हुआ हादसाइलाज के दौरान पूर्णिया में हुई टुनटुन की मौत मिल मालिक के द्वारा दी गयी 10 कट्ठा जमीन व 25 हजार रुपये नगद प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत मधुबन गांव के कौशल पंडित के गुड़ मिल में काम कर रहे 30 वर्षीय मजदूर की मौत गन्ने के गरम रस से भरी […]

विज्ञापन

छतरी के गिरने से हुआ हादसाइलाज के दौरान पूर्णिया में हुई टुनटुन की मौत मिल मालिक के द्वारा दी गयी 10 कट्ठा जमीन व 25 हजार रुपये नगद प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत मधुबन गांव के कौशल पंडित के गुड़ मिल में काम कर रहे 30 वर्षीय मजदूर की मौत गन्ने के गरम रस से भरी कड़ाही में गिर जाने के कारण सोमवार की रात पूर्णिया में उपचार के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार टुनटुन गुड़ बनाने के लिए गन्ने के रस को कड़ाही में उबाल रहा था. इसी बीच ऊपर की छतरी गिर गयी. इसके कारण टुन टुन कड़ाही में जा गिरा. स्थानीय लोगों की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकला गया लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था. उसे तत्काल ही बेहतर उपचार के लिए मिल मालिक के द्वारा पूर्णिया ले जाया गया. सोमवार की देर रात उपचार के दौरान टुनटुन की मौत हो गयी. मंगलवार को जब शव मृतक के घर मधुबन लाया गया तो मृतक की पत्नी पिंकी देवी मिल मालिक कौशल पंडित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर गयी. ऐसी स्थिति में मिल मालिक ने मृतक की पत्नी पिंकी देवी को दस कट्ठा जमीन व 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी. मृतक को तीन वर्ष का पुत्र व पांच माह की एक पुत्री है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन