विद्यालय की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी

Published at :25 Nov 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी

फोटो – उद्घाटन 05कैप्शन – उद्घाटन करते जमीनदाता व अधिकारी प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड के सिगियान पंचायत वार्ड संख्या-2 अमरपुरा सहनी टोला में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गयी. विद्यालय का उद्घाटन फीता काट बीइओ इंद्रदेव मिश्र, जमीनदाता प्रो विद्यासागर सिंह, प्रमोद प्रसाद सिंह व उपेंद्र नारायण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके […]

विज्ञापन

फोटो – उद्घाटन 05कैप्शन – उद्घाटन करते जमीनदाता व अधिकारी प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड के सिगियान पंचायत वार्ड संख्या-2 अमरपुरा सहनी टोला में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गयी. विद्यालय का उद्घाटन फीता काट बीइओ इंद्रदेव मिश्र, जमीनदाता प्रो विद्यासागर सिंह, प्रमोद प्रसाद सिंह व उपेंद्र नारायण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि इस गांव में विद्यालय की स्थापना होने से यहां के बच्चों को सुलभ शिक्षा मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना माता-पिता का कर्तव्य है. इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. प्रो विद्यासागर सिंह ने कहा कि गांव में विद्यालय नहीं होने के कारण यहां के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाई हो रही थी. इससे उनका भविष्य अंधकार मे जा रहा था. उन्होंने कहा कि विद्यालय को गांव तक लाने में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी की अथक प्रयास से पूर्व मुखिया पति विजय सहनी व राजकुमार यादव ने कार्य को सफल बनाया. वहीं गांव में विद्यालय की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी है. स्कूल नहीं रहने के कारण गांव के बच्चों को दूसरे गांव में शिक्षा ग्रहण के लिए जाना पड़ता था. अब गांव में विद्यालय स्थापना से बच्चों को गांव में ही शिक्षा मिलेगी. मौके पर मुखिया अशोक यादव, सरपंच धीरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया सुनील शर्मा, परमानंद यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन