रिपीट... आभाष झा बने पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष

Published at :24 Nov 2014 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
रिपीट... आभाष झा बने पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष

फोटो- आभाष आनंद 18कैप्शन- पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष आभाष आनंद झा प्रतिनिधि.मधेपुरा.भारतीय जनता पाटी के आभाष आनंद झा को भाजपा पंचायती राज मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर इलाके में खुशी का माहौल है. भारतीय जनता पाटी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण झा ने पत्र के माध्यम से स्थानीय आभाष आनंद झा […]

विज्ञापन

फोटो- आभाष आनंद 18कैप्शन- पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष आभाष आनंद झा प्रतिनिधि.मधेपुरा.भारतीय जनता पाटी के आभाष आनंद झा को भाजपा पंचायती राज मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर इलाके में खुशी का माहौल है. भारतीय जनता पाटी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण झा ने पत्र के माध्यम से स्थानीय आभाष आनंद झा को जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने निर्गत पत्र में कहा है कि आभाष आनंद झा पर पाटी को पूर्ण विश्वास है. पाटी ने श्री झा पर विश्वास जताते हुए यह कमान सौंपा है. आभाष झा के नेतृत्व में जिला संगठन की गुणात्मक वृद्धि होगी. वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री झा से जिला कार्यसमिति एवं प्रखंड संयोजक का नाम तय कर प्रदेश कार्यालय को भेजने की बात कही है. दूसरी और पंचायती राज मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, साहुगढ पैक्स अध्यक्ष दीपक यादव, डा हर्ष सिंधु, भाजपा नेता शौकत अली, महासचिव व प्रवक्ता दिलीप सिंह, मुकेश कुमार, शंभु कुमार, शंहशाह, परवेज आलम ने आभाष आनंद झा को बधाई देते हुए खुशी व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन