शक के आधार पर पकड़े 44 बोरा चावल

प्रतिनिधि, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के पथराहा चौक पर रविवार की देर शाम पुलिस ने संदेह के आधार पर 44 बोरा चावल जब्त कर एक व्यापारी पप्पू साह को गिरफ्तार कर लिया. इसकी सूचना थानाध्यक्ष पवन पासवान ने वरीय पदाधिकारी को दी. चौक पर खड़ा एक ट्रक जेएच 05 9563 को पकड़ कर थाना लाये, सूचना […]
प्रतिनिधि, घैलाढ़ थाना क्षेत्र के पथराहा चौक पर रविवार की देर शाम पुलिस ने संदेह के आधार पर 44 बोरा चावल जब्त कर एक व्यापारी पप्पू साह को गिरफ्तार कर लिया. इसकी सूचना थानाध्यक्ष पवन पासवान ने वरीय पदाधिकारी को दी. चौक पर खड़ा एक ट्रक जेएच 05 9563 को पकड़ कर थाना लाये, सूचना पाकर सोमवार की सुबह सीओ सह एमओ नरोत्तम पांडेय ने मामले का गहन छानबीन किया. सबसे पहले उन्होंने जन वितरण प्रणाली के विक्रेता रमन कुमार रमण के स्टॉक पंजी की जांच किये. जांचोपरांत स्टॉक सही पाया गया. उसके बाद 44 बोरे चावल की जांच कर फुटकर विक्रेता का अलग-अलग ढंग से मिलावटी चावल निकाला. जिसको लेकर एमओ श्री पांडेय ने बताया कि चावल के बोरा में न तो सरकारी पैकिंग है न ही सरकारी बोरा का हाथ से सिलाई किया हुआ. जो कालाबाजारी का माल नहीं पाया गया. थानाध्यक्ष पवन पासवान ने बताया कि सीओ सह एमओ श्री पांडेय के जांच प्रतिवेदन पर किसी प्रकार कर काला बाजारी का माल नहीं पाये जाने पर बांड भरवा कर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










