एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान

प्रतिनिधि, आलमनगरप्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गनौल में अंचल भाकपा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता विष्णुदेव मंडल, उमेश यादव एवं आनंदी कलाकार ने संयुक्त रूप से की. सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन व पार्टी के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर की गयी. सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ओम […]
प्रतिनिधि, आलमनगरप्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गनौल में अंचल भाकपा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता विष्णुदेव मंडल, उमेश यादव एवं आनंदी कलाकार ने संयुक्त रूप से की. सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन व पार्टी के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर की गयी. सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश नारायण ने की. मौके पर उन्होंने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. भाकपा के जिला मंत्री प्रमोद प्रभाकर ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. भाकपा नेता ने पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने, भूमि हीनों को वासगीत परचा देने एवं परचा धारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की. बीएन मंडल विवि के पूर्व कुल सचिव प्रो सचिंद्र महतो ने आर्थिक संघर्ष के साथ – साथ सामाजिक संघर्ष चलाने एवं जाति विहीन समाज बनाने का आह्वान किया. पार्टी के वरीय नेता गणेश प्रसाद सिंह, सागर चौधरी, पवन कुमार सिंह, लाल बहादुर सिंह, ने भी सम्मेलन को संबोधित किया. सम्मेलन के दौरान आगामी जिला सम्मेलन के लिए 25 प्रतिनिधियों को निर्वाचित किया गया. वहीं 35 सदस्यों की नई अंचल परिषद गठित की गयी. कॉमरेड जगत नारायण शर्मा को अंचल मंत्री एवं मनाज राम व सुभाष गुप्त हो सहायक अंचल मंत्री, ओंकार मंडल को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










