पैक्स अध्यक्ष को कराया गया शपथ ग्रहण

Published at :23 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्ष को कराया गया शपथ ग्रहण

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज स्थानीय प्रखंड अंतर्गत मंजौरा पैक्स के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरशद अंसारी सहित 10 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक रविवार को संपन्न हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे़ शपथ लेने वाले सदस्यों में चमक लाल मेहता, जय प्रकाश मेहता, अनिल मिस्त्री, संजय कुमार सिंह, मो जकरी अंसारी, मीना देवी, […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज स्थानीय प्रखंड अंतर्गत मंजौरा पैक्स के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरशद अंसारी सहित 10 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक रविवार को संपन्न हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे़ शपथ लेने वाले सदस्यों में चमक लाल मेहता, जय प्रकाश मेहता, अनिल मिस्त्री, संजय कुमार सिंह, मो जकरी अंसारी, मीना देवी, मुन्नी देवी, केंद्रला देवी, मंटू देवी एवं, बीबी कुरेसा खातून का नाम शामिल है. शपथ ग्रहण समारोह के बाद पैक्स अध्यक्ष अंसारी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी़ इसमें पूर्व में लिए गये प्रस्ताव की समीक्षा की गयी और कई नये प्रस्ताव भी लिये गये. किसान हित में समय से धान क्रय करने का भी निर्णय लिया गया. राइस मिल चालू करने पर भी चर्चा की गयी, चूंकि मशीन लाकर रखा हुआ है. बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों का किसानों ने नागरिक अभिनंदन भी किया. मौके पर किसान मिथिलेश राम मुन्ना सिंह, अरुण मेहता, अभिषेक सिंह, वैद्यनाथ यादव, भोला मंडल, वहाब अंसारी , उपेंद्र पासवान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन