ग्वालपाड़ा में जदयू कार्यकर्ता की बैठक

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश की मधेपुरा में होने वाले जन संपर्क अभियान की सफलता एवं गुरुवार को मधेपुरा के पूर्व सांसद शरद यादव के आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर कला भवन ग्वालपाड़ा में जदयू कार्यकर्ता की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ ललन ने की. […]
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश की मधेपुरा में होने वाले जन संपर्क अभियान की सफलता एवं गुरुवार को मधेपुरा के पूर्व सांसद शरद यादव के आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर कला भवन ग्वालपाड़ा में जदयू कार्यकर्ता की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ ललन ने की. एवं संचालन डॉ कृष्ण कुमार के द्वारा किया गया. बैठक में उपस्थित पूर्व जदयू प्रदेश महा सचिव बीडी प्रभाकर एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता कुमारी, नेत्री बुलबुल सिंह, मुखिया मिथिलेश कुमार मिटठू, मो कासिम, प्रखंड अल्प संख्यक सेल अध्यक्ष ने नीतीश कुमार के जन संपर्क अभियान की सफलता तथा पूर्व सांसद के स्वागत के लिए अपने विचार व्यक्त किया एवं तैयार शुरू करने की आह्वान जदयू कार्यकर्ता से किये. मौके पर नागेश्वर यादव, लक्ष्मी नारायण मिश्र, अरविंद यादव, सदानंद दास, उप प्रमुख राम विलास मेहता, प्रो दशरथ साह, अशोक यादव आदि जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










