राष्ट्रपति की बैठक में शामिल होंगे डॉ अरुण

Published at :17 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति की बैठक में शामिल होंगे डॉ अरुण

प्रतिनिधि, मधेपुरा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार शाखा से 10 डेलीगेट एवं 40 पर्यवेक्षक का चयन किया गया है. जिसमें मधेपुरा शाखा से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ अरुण कुमार मंडल का डेलीगेट के रूप में नाम शामिल है. राष्ट्रपति भवन नयी दिल्ली में 18 को डॉ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार शाखा से 10 डेलीगेट एवं 40 पर्यवेक्षक का चयन किया गया है. जिसमें मधेपुरा शाखा से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ अरुण कुमार मंडल का डेलीगेट के रूप में नाम शामिल है. राष्ट्रपति भवन नयी दिल्ली में 18 को डॉ मंडल बैठक में शामिल होकर बाढ़ एवं स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जरूरतों को राष्ट्रपति के समक्ष रखेंगे. रेडक्रॉस सोसाइटी बिहार शाखा के निदेशक राम बहादुर प्रसाद यादव ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी के डेलीगेट जो अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य किये है. उनको सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन