नगर परिषद में नहीं चलेगी बिचौलियागिरी: मुख्य पार्षद

Published at :17 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद में नहीं चलेगी बिचौलियागिरी: मुख्य पार्षद

फोटो- शिविर 13कैप्शन- लाभुक को राशि प्रदान करते मुख्य पार्षद व अन्य प्रतिनिधि, मधेपुरानगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य पार्षद डॉक्टर विशाल कुमार बबलू ने लाभुक को पेंशन राशि प्रदान करते हुए किया. मौके पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद […]

विज्ञापन

फोटो- शिविर 13कैप्शन- लाभुक को राशि प्रदान करते मुख्य पार्षद व अन्य प्रतिनिधि, मधेपुरानगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुख्य पार्षद डॉक्टर विशाल कुमार बबलू ने लाभुक को पेंशन राशि प्रदान करते हुए किया. मौके पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के पेंशनधारी लाभुकों को शिविर के माध्यम से पेंशन राशि दी जा रही है. उन्होंने पेंशनधारियों को बिचौलियों से सावधान रहने की बात कही. मुख्य पार्षद ने कहा कि अगर नगर परिषद कार्यालय में कोई बिचौलिया पैसा की मांग करें, तो उसे पकड़े और इसकी शिकायत तुरंत करें. शिकायत मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद नगरवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कृतसंकल्पित है. नगर परिषद में बिचौलियागिरी नहीं चलने दी जायेगी. इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी लखिंद्र पासवान ने कहा कि शिविर के माध्यम से इंदिरा गांधी, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन एवं नि:शक्ता पेंशन योजना के लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया जा रहा है. शिविर के पहले दिन वार्ड नंबर एक एवं 14 के 32 पेंशनधारी लाभुकों को राशि दी गयी है. चार सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से लाभुकों को तीन माह का 12 सौ रुपये दिया गया है. शिविर के मौके पर वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, दुखा महतो, मुकेश कुमार मुन्ना, रवींद्र यादव, मो रुदल, इसराइल आलम एवं नगर परिषद नाजिर दीपक कुमार, मो सलाम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन