्रग्रामीण विकास के लिए किया जा रहा सर्वेक्षण

प्रतिनिधि, बिहारीगंज आर्थिक जनगणना को लेकर बिहारीगंज प्रखंड के कुस्थन पंचायत ग्रामीण विकास मधेपुरा के द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है. जिसमें वार्ड नंबर छह, सात के सभी वार्ड में एक – एक टीम बना कर परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है. वहीं सदस्यों के द्वारा सभी 22 बिंदुओं का आकलन कर प्रत्येक परिवार […]
प्रतिनिधि, बिहारीगंज आर्थिक जनगणना को लेकर बिहारीगंज प्रखंड के कुस्थन पंचायत ग्रामीण विकास मधेपुरा के द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है. जिसमें वार्ड नंबर छह, सात के सभी वार्ड में एक – एक टीम बना कर परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है. वहीं सदस्यों के द्वारा सभी 22 बिंदुओं का आकलन कर प्रत्येक परिवार को चिह्नित कर सर्वेक्षण उपरांत सर्वेक्षित पारिवारिक सूची को मधेपुरा भेज दी जायेगी. जिसमें वार्ड मेंबर, जीविका के सदस्य, टोला सेवक, प्रेरक पंचायत रोजगार सेवक को टीम में शामिल किया गया है. मौके वार्ड नंबर आठ के वार्ड मेंबर विजेंद्र मेहता, मंगल कुमार यादव, संदीप कुमार प्रेरक रेखा देवी, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, लता कुमारी, निपूण नेना, बहादुर रजक, त्रिवेणी पासवान, विंदेश्वरी साह, आरती कुमार, आरती देवी, जुबेदा खातून, अरुण रजक आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










