बीडीओ के आश्वासन पर अनशन समाप्त

जमीन पर कब्जा, वृक्ष को उजाड़ देने पर न्याय नहीं मिलने कारण ग्रामीण बैठे थे अनशन पर नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, आलमनगरपिछले दो दिनों से प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों द्वारा जमीन हड़प कर जबरदस्ती फसल एवं वृक्ष को उजाड़ देने पर न्याय नहीं मिलने से आमरण अनशन पर बैठे करुणा वासा […]
जमीन पर कब्जा, वृक्ष को उजाड़ देने पर न्याय नहीं मिलने कारण ग्रामीण बैठे थे अनशन पर नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, आलमनगरपिछले दो दिनों से प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों द्वारा जमीन हड़प कर जबरदस्ती फसल एवं वृक्ष को उजाड़ देने पर न्याय नहीं मिलने से आमरण अनशन पर बैठे करुणा वासा आलमनगर निवासी रामानंद मुनि एवं प्रेम मुनि को बीडीओ आलमनगर मिन्हाज अहमद ने न्याय का आश्वासन देकर एवं जूस पिला कर अनशन को समाप्त कराया. अनशन पर बैठे रामानंद मुनि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव के कुछ लोगों द्वारा उनके जमीन पर लगे सरसों का फसल एवं वृक्षों को जबरदस्ती उखाड़ कर जोत लिया एवं मना करने पर मारपीट की. इस बाबत सरपंच एवं थाना में गुहार लगायी. परंतु न्याय नहीं मिलने पर मजबूर हो कर आमरण अनशन पर बैठ गये. इसके बाद आलमनगर थानाध्यक्ष राजेश रंजन एवं बीडीओ ने न्याय का आश्वासन देकर अनशन को समाप्त कराया. इस मामले में थानाध्यक्ष ने नौ आरोपियों के खिलाफ आलमनगर थाना में प्रेम मुनि के आवेदन पर आलमनगर थाना में मामला दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










