यूथ फोरम के कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन.

Published at :16 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
यूथ फोरम के कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन.

फोटो – पुतला दहन 28कैप्शन – पुतला दहन करते कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, मुरलीगंज पूर्व जदयू विधायक नीरज कुमार बबलू के बरखास्तगी पर यूथ फोरम के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक के समीप पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. यूथ फोरम के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने पूर्व […]

विज्ञापन

फोटो – पुतला दहन 28कैप्शन – पुतला दहन करते कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, मुरलीगंज पूर्व जदयू विधायक नीरज कुमार बबलू के बरखास्तगी पर यूथ फोरम के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक के समीप पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. यूथ फोरम के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए कहा कि नीरज कुमार की बरखास्तगी एवं चारों विधायक का सदस्यता रद्द होने से लोकतंत्र पर गहरा चोट पहुंचा है. उन्होंने कहा कि अगर इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो हमलोग एकजुट होकर आंदोलन को बाध्य होंगे. पुतला दहन कार्यक्रम में उदय नारायण चौधरी, यूथ फोरम के पवन सिंह, अधिवक्ता रिंटू सिंह, भगवान सिंह, पिंटू सिंह, मनोहर कुमार, रितेश सिंह, प्रसुन्न सिंह, उदय सिंह, छेदी ऋषिदेव, गुडडू सिंह, सुमन सिंह, विक्को सिंह, बेलो मंडल, सचिंद्र मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन