चाचा नेहरू के जन्म दिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Published at :15 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
चाचा नेहरू के जन्म दिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रतिनिधि, आलमनगरचाचा नेहरू के जन्म के शुभ अवसर लिटिल एंगिल विद्यालय के नन्हे छात्र- छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कला प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अवकाश प्राप्त शिक्षक महानंद यादव, शिवेंद्र प्रसाद सिंह एवं चतुभुर्ज दास चमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विद्यालय शिक्षिका […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, आलमनगरचाचा नेहरू के जन्म के शुभ अवसर लिटिल एंगिल विद्यालय के नन्हे छात्र- छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कला प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन अवकाश प्राप्त शिक्षक महानंद यादव, शिवेंद्र प्रसाद सिंह एवं चतुभुर्ज दास चमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विद्यालय शिक्षिका कविता सिंह ने उपस्थित छात्र – छात्राओं एवं अभिभावकों को पंडित नेहरू के व्यक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पंडित नेहरू के सपने को सकार करने के लिए बच्चे को शिक्षित करना बहुत जरूरी है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राधिका ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया. वहीं प्रतिक्षा एवं रितिका ने गणपति एवं अमृता जिया प्रतीक्षा ने लोग गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया. वही प्राची, अंतरा, साक्षी, तासु अनिसा, एवं प्रिया ने एक से एक गीतों पर भाव पूर्ण नृत्य पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान शिक्षिका अंजली, स्वस्तिका एवं प्रियंका मौजूद थी. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रो ललन सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन