किसानों को वैज्ञानिक तरीके से दी खेती करने की सलाह

Published at :15 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को वैज्ञानिक तरीके से दी खेती करने की सलाह

फोटो – महोत्सव 09कैप्शन- महोत्सव में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य. प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड मुख्यालय परिसर में किसान जागरूकता महा अभियान सह रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी. उन्होंने […]

विज्ञापन

फोटो – महोत्सव 09कैप्शन- महोत्सव में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य. प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड मुख्यालय परिसर में किसान जागरूकता महा अभियान सह रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी. उन्होंने खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने के लिए किसानों से आग्रह किया एवं बागवानी के संबंध में भी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. खेतों में फसल लगाने के पूर्व खेत की जुताई के तरीके विस्तार से बताया गया. मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ एसके सिंह, कृषि पदाधिकारी अनि कुमार विश्वकर्मा, समन्वयक सुनील कुमार सुमन, सुशील कुमार, प्रखंड कृषि को-ऑडिनेटर अरविंद कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, कमलेश कमल, किसान सलाहकार जय कुमार ज्योति, संतोष कुमार, सनोज कुमार, कृषक चंदन यादव, हिमांशु कुमार, अरुण मेहता व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन