पोलियो को लेकर निकाला गया जागरूकता रैली

Published at :15 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पोलियो को लेकर निकाला गया जागरूकता रैली

प्रतिनिधि, मुरलीगंज प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने किया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि पोलियो जागरूकता रैली से लोग जागरूक होंगे. जिससे आज से शुरू होने वाले […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीगंज प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने किया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि पोलियो जागरूकता रैली से लोग जागरूक होंगे. जिससे आज से शुरू होने वाले पोलियो की खुराक अपने बच्चे को अवश्य पिलायेंगे. जानकारी देते हुए बताया कि 16 से 20 नवंबर तक चलेगी. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: विद्यालय पहुंची. रैली में छात्र-छात्राओं के द्वारा नारे लगाये जा रहे थे. दो बूंद बूंद दवा पोलियो हवा, घर-घर जागरूकता फैलाना है, पोलियो को जड़ से मिटाना है आदि नारे लगा रहे थे. रैली में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जागरूकता रैली में शामिल विद्यालय प्रधानाध्यापिका रंभा रानी सत्य, डॉ अमित अमर, स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक अरुण कुमार, यूनिसेफ से मुरारी कुमार साह, शिक्षक अरविंद कुमार अमर, अहिल्या कुमारी, निभा कुमारी, कुमारी सोभना सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन