बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Published at :15 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि, मधेपुरा दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया. प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सह निदेशक सह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया. प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सह निदेशक सह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर विद्यालय छात्र – छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग से तीन छात्रों का क्रमश: तृतीय के लिए चयन किया गया. मौके पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें वर्ग एक से तीन तक के छात्र ग्रुप ए, वर्ग चार से छह तक ग्रुप बी, वर्ग सात से नवम् तक ग्रुप सी में रखे गये. सभी सफल बच्चों को निदेशक के द्वारा प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अरूण कुमार, सोमेश झा, रीता गुप्ता, बेबी कुमारी, चंद्रभागी गुप्ता, गुडडू कुमार, ब्रजेश कुमार सहित वैष्णवी कुमारी, मनीषा, राणा जी, कृष्णा, शुभम राज, अमृत राज, रिबू, रोशन, सुधांशु, अभिषेक कुमार, हिमांशु राज, ब्यूटी कुमारी, आलोक कुमार, सन्नी कुमार, एकता राज, सुभांगी कुमारी, गौरव, रिषु, अंकिता नरेश आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन