प्रखंड प्रमुख की कुरसी बची

Published at :15 Nov 2014 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख की कुरसी बची

फोटो – जीतकैप्शन – प्रतिनिधि, कुमारखंड (मधेपुरा) प्रखंड के उप प्रमुख पार्वती देवी के ऊपर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव में बरकरार रही उप प्रमुख की कुरसी. जानकारी के अनुसार प्रखंड उप प्रमुख पावर्ती देवी के ऊपर 13 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सियाराम पासवान को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था. इसको लेकर […]

विज्ञापन

फोटो – जीतकैप्शन – प्रतिनिधि, कुमारखंड (मधेपुरा) प्रखंड के उप प्रमुख पार्वती देवी के ऊपर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव में बरकरार रही उप प्रमुख की कुरसी. जानकारी के अनुसार प्रखंड उप प्रमुख पावर्ती देवी के ऊपर 13 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सियाराम पासवान को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था. इसको लेकर प्रखंड मुख्यालय के बहुउदेशीय भवन में प्रखंड प्रमुख आमना खातून के अध्यक्षता में गुप्त मतदान कराया. जिसके दौरान उपप्रमुख पद के लिये पावर्ती देवी एवं मीना देवी ने उम्मीदवारी जतायी. गुप्त मतदान के परिणाम स्वरूप पुर्व उपप्रमुख पावर्ती देवी के पक्ष में कुल 20 मत आये एवं विपक्ष के मीना देवी को मात्र 06 मत ही प्राप्त हुए. इस प्ररकार एक बार पुन: पावर्ती देवी कुमारखंड प्रखंड के उपप्रमुख के रूप में नियुक्त हुई. मतगणना के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी सियाराम पासवान ने पुन: पावर्ती देवी को जीत का प्रमाण पत्र जारी कियें. अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार सिंह के दिये गये निर्देश के अनुसार अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा, कुमारखंड थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं श्रीनगर थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार चुनाव स्थल दल बल के साथ मुस्तैद थे. मौके पर पूर्व मुखिया प्रदीप यादव, लोजपा जिलाअध्यक्ष मुकेश यादव, गजेन्द्र यादव, रामविलास पासवान, मो कमरूल, मो इस्लाम, उमेश मेहता, रतन यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन