मिड-डे मील वर्कर्स ने किया घेराव

Published at :14 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्कर्स ने किया घेराव

फोटो-रोड जाम 09,धरना-10कैप्शन-समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे मीड डे मील कर्मी, किया सड़क जाम- विभिन्न मांगों के समर्थन में मिड-डे मील वर्कर्स ने समाहरणालय के समीप किया सड़क जाम प्रतिनिधि, मधेपुरा मिड-डे मील वर्कर्स ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में समाहरणालय का घेराव किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया. […]

विज्ञापन

फोटो-रोड जाम 09,धरना-10कैप्शन-समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे मीड डे मील कर्मी, किया सड़क जाम- विभिन्न मांगों के समर्थन में मिड-डे मील वर्कर्स ने समाहरणालय के समीप किया सड़क जाम प्रतिनिधि, मधेपुरा मिड-डे मील वर्कर्स ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में समाहरणालय का घेराव किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया. सैकड़ों की संख्या में महिला वर्कर्स लाल झंडा के साथ नारेबाजी कर रहे थे. इस दौरान वाहन चालकों के साथ प्रदर्शनकारियों की नोक झोंक भी हुई. सड़क के दोनों बगल गाडि़यों की लंबी लाइन लग गयी थी. जाम में पदाधिकारियों की गाड़ी भी घंटों फंसी रही. मौके पर पदाधिकारी गाड़ी छोड़ पैदल कार्यालय पहुंचे. इसकी अध्यक्षता गणेश मानव ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों ही हर मोरचे पर विफल होती नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि अच्छे दिन आने का नारा देने वाले प्रधानमंत्री महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है. मौके पर नूतन भारती, अनीलाल यादव, गोविंद शर्मा, रौशन कुमार झा, संतोष मानव, रंजीत मानव, मोहन यादव, कृष्ण कुमार,बैजनाथ यादव सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरूष वर्कर्स मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन