बीडीओ ने की विद्यालय की जांच

बिहारीगंज (मधेपुरा). प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक में विद्यालय की स्थिति में सुधार के लिए उठाये गये मुद्दे के बाद प्रखंड स्तरीय टीम ने गुरुवार को विद्यालयों की जांच की. बीडीओ अरविंद कुमार की ओर से गठित टीम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रमुख चंदा देवी शामिल किये गये. जांच दल ने […]
बिहारीगंज (मधेपुरा). प्रखंड के पंचायत समिति की बैठक में विद्यालय की स्थिति में सुधार के लिए उठाये गये मुद्दे के बाद प्रखंड स्तरीय टीम ने गुरुवार को विद्यालयों की जांच की. बीडीओ अरविंद कुमार की ओर से गठित टीम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रमुख चंदा देवी शामिल किये गये. जांच दल ने तीन विद्यालय की जांच की गयी. इस दौरान बीडीओ ने बताया कि जांच में दो विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाये गये. अनुपस्थिति प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब देने कहा गया है. उन्होंने कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










