बाट विभाग ने की लाइसेंसधारी दुकानदारों की जांच

फोटो- जांच 06कैप्शन – दुकानदार को बाट का लाइसेंस देते पदाधिकारी व उपस्थित व्यवसायी नाप-तौल विभाग लाइसेंस रहित दुकानदारों को दिया लाइसेंसलोगों ने हाट परिसर के व्यवसायियों की बाट की जांच नहीं करने पर की शिकायत प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड के हाट परिसर बाजार स्थित जनता वस्त्रालय में विभाग के आदेश के आलोक में माप-तौल व […]
फोटो- जांच 06कैप्शन – दुकानदार को बाट का लाइसेंस देते पदाधिकारी व उपस्थित व्यवसायी नाप-तौल विभाग लाइसेंस रहित दुकानदारों को दिया लाइसेंसलोगों ने हाट परिसर के व्यवसायियों की बाट की जांच नहीं करने पर की शिकायत प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड के हाट परिसर बाजार स्थित जनता वस्त्रालय में विभाग के आदेश के आलोक में माप-तौल व बाट विभाग द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बाट धारियों के साथ-साथ पुराने लाइसेंस धारी दुकानदारों का लाइसेंस का नवीकरण किया, साथ ही नया लाइसेंस भी निर्गत किया गया. पदाधिकारी ने शंकरपुर बाजार पहुंच कर दुकानों की जांच करना शुरू किया, तो थोड़ी देर के लिए दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इधर सभी दुकानदारों के लाइसेंस जांच किया. जिसमें दो दुकानों के बाट लाइसेंस का नवीकरण किया गया. 15 दुकानदार को नया लाइसेंस मुहैया कराया गया. लाइसेंस दो किलो, पांच किलो, दस किलो एवं मीटर के आधार पर निर्धारित शुल्क लेकर दिया गया. वही कपड़ा दुकानदारों से दो सौ रुपये नकद राशि ली गयी. लेकिन हाट परिसर में दर्जनों मांस-मुर्गा, मछली एवं सब्जी बेचने वाले दुकानों की बाट की जांच नहीं की गयी. मौके पर उपस्थित कई आम जनता प्रदीप झमेली, राकेश कुमार, रंजय ठाकुर, नरेश कुमार, ललटू, शंभु यादव, मणिभूषण सिंह, नुनू जी रोहित, मुकेश, भवेश, सुनील, सुरेश आदि लोगों ने पदाधिकारियों से इसकी शिकायत बार-बार की. शिविर में माप-तौल विभाग के निरीक्षक प्रभात कुमार, सहायक कर्मी पुष्कर कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










