सीएम के आगमन को ले स्थल निरीक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कहरा : आगामी जनवरी माह में जल जीवन और हरियाली यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित सहरसा आगमन को लेकर डीएम, डीडीसी के नेतृत्व में अधिकारियों ने सोमवार को दिवारी स्थान का दौरा कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की. डीएम शैलजा शर्मा ने मुख्यमंत्री के संभावित दिवारी […]
विज्ञापन
कहरा : आगामी जनवरी माह में जल जीवन और हरियाली यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित सहरसा आगमन को लेकर डीएम, डीडीसी के नेतृत्व में अधिकारियों ने सोमवार को दिवारी स्थान का दौरा कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की. डीएम शैलजा शर्मा ने मुख्यमंत्री के संभावित दिवारी आने को लेकर हेलीपैड, ट्रैफिक एवं सभा स्थल का मुआयना किया. इस दौरान डीएम ने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिवारी आगमन को लेकर उनके महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन और हरियाली सहित अन्य विकास योजना को हर हाल में दिसंबर माह के अंदर ही निबटा लेने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी देने को कहा. साथ ही प्रगति कार्यों में तकनीकी समस्याओं से भी अवगत कराने की बात कही.
दिवारी स्थान आने को लेकर दिवारी मंदिर परिसर को यथाशीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने सहित मंदिर परिसर में पूर्व से लंबित सौंदर्यीकरण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीडीसी राजेश कुमार, सदर एसडीओ शंभूनाथ झा, भूअर्जन पदाधिकारी, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










