सात दिनों में मधेपुरा-सहरसा एनएच 107 को मोटरेबुल बनाने का काम होगा शुरू
Updated at : 29 Aug 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : एक सप्ताह के अंदर मधेपुरा से सहरसा एनएच 107 को मोटरेबुल करने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा. इस बाबत हमने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की. उसके बाद एनएचएआइ के अधिकारियों से भी वार्ता हुई है. कुछ तकनीकी बाधांए है. भू-अर्जन के कार्य में देरी है तथा नये पर्यावरण नियम […]
विज्ञापन
मधेपुरा : एक सप्ताह के अंदर मधेपुरा से सहरसा एनएच 107 को मोटरेबुल करने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा. इस बाबत हमने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की. उसके बाद एनएचएआइ के अधिकारियों से भी वार्ता हुई है. कुछ तकनीकी बाधांए है.
भू-अर्जन के कार्य में देरी है तथा नये पर्यावरण नियम की वजह से भी कई परेशानी है. लिहाजा एनएच 107 के कार्य में देरी हुई है, लेकिन अब सारा मामला पटरी पर है. एनएच के दोहरीकरण का कार्य जटिल जरूर है, लेकिन कठिन नहीं है. सहरसा में बंगाली बाजार से सब्जी मंडी होते हुए चांदनी चौक को जोड़ने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का नक्शा स्वीकृत हो गया है.
वही मधेपुरा में भी रेलवे फाटक संख्या 90 जो कर्पूरी चौक से पतरघट जाने वाली सड़क पर है. वहां भी ओवरब्रिज के लिए नक्शा स्वीकृत कर रेलवे को भेज दिया गया है. उक्त दोनों जगहों पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ओवरब्रिज का निर्माण करेगी. एनएच 106 के लिए उच्च न्यायालय निगरानी कर रही है. राशि जारी की गयी है.
वही नये एलायनमेंट के तहत जो सड़क एनएच से बाहर हुई है उसे दुरूस्त करने के लिए राज्य सरकार ने राशि जारी की है. मधेपुरा शहर में साढ़े तेरह करोड़ रुपया की लागत से पूर्वी बाइपास सहित काॅमर्स कॉलेज के सामने से बीपी मंडल चौक तक सड़क का निर्माण शुरू हो रहा है. तत्काल इसी योजना से मोटरेबुल कराया जा रहा है. मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने बुधवार को पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी.
सांसद ने कहा कि धरना देना या बाजार बंद करना लोकतांत्रिक तरीका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं. प्रक्रियाओं को पूरा कर कार्य प्रारंभ कराना एवं एनएच को दुरूस्त करवाना इसका समाधान है. इस दिशा में पूरी मुस्तैदी के साथ प्रयास कर रहे है. चंद दिनों के अंदर सबकुछ साफ साफ दिखने लगेगा.
कोई विशिष्ट प्राथमिकता नहीं समग्र विकास है लक्ष्य : सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा वह किसी विशिष्ट प्राथमिकता की जगह समग्र विकास का लक्ष्य लेकर कार्य करते रहे है. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति पूरी तरह जवाबदेह रहे है. पहली बार जब सांसद बने तो बड़ी रेल लाइन से लेकर लेटरल रोड की परिकल्पना को साकार करने का काम किया. एक जमाने में संपूर्ण कोसी क्षेत्र टापू हुआ करता था. लेकिन अब तस्वीर बदल गयी है.
कुछ काम लंबे समय से अधूरे है. इसे पूरा कराने के लिए पूरी ताकत के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष प्रयास किया जायेगा. प्रेसवार्ता में मुरलीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्वेत कमल, पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार, जदयू के वरीय नेता बीबी प्रभाकर, अध्यक्ष डॉ विजेंद्र यादव, नरेश पासवान, विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू जी, डॉ नीलाकांत, डॉ पुष्पलता, डॉ अभिलाषा, मंजू देवी, ललन कुमार, अंजुम हुसैन, अक्षय झा, विनय यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




