दो जगहों पर सड़क घटनाओं से क्षेत्र का माहौल हुआ गमगीन, एक महिला व एक बच्ची की हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 5:07 AM

विज्ञापन

गम्हरिया : थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से उत्तर बभनी रोड में बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार इंदिरा देवी (35) पति गणेश राम अपने मायके भेलवा से अपने 10 वर्षीय पुत्र राजकुमार के साथ ससुराल को कौड़िहार जा रही […]

विज्ञापन

गम्हरिया : थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से उत्तर बभनी रोड में बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार इंदिरा देवी (35) पति गणेश राम अपने मायके भेलवा से अपने 10 वर्षीय पुत्र राजकुमार के साथ ससुराल को कौड़िहार जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक ईंट लोड ट्रैक्टर मिला. जिस पर बैठकर गम्हरिया आ रही थी.
इसी दौरान गम्हरिया में जिओ ऑफिस के समीप महिला ट्रैक्टर से फिसल कर नीचे गिर गयी और महिला के ऊपर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ जाने से उसकी मौत हो गयी. इंदिरा देवी का पुत्र राजकुमार ने बताया की अपने मां के साथ मंगलवार को नानी के घर गया था. काफी दिनों से नानी की तबीयत खराब थी और बुधवार को घर जा रहे थे.
रास्ते में एक ट्रैक्टर मिला जिस पर बैठकर गम्हरिया आ रहे थे. वहीं घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा महिला को गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदल बल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मौके पर परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल हो गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर पर एमएससी कंपनी का ईंट लोड था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन