12 घर जले, हजारों की हुई क्षति
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

12 घर जले, हजारों की हुई क्षति
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा .
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के कमलपुर में शुक्रवार को आग लगने से 12 घर जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को एक घर में आग लग गयी. देखते ही देखते 12 घर जल गये. अगलगी में उमेश ऋषिदेव, वीरेन ऋषिदेव, वकील ऋषिदेव, सुरेन ऋषिदेव, सुभाष ऋषिदेव, धर्मेंद्र ऋषिदेव, गोबिंद ऋषिदेव, रबेन ऋषिदेव, कार्तिक ऋषिदेव, अजय ऋषिदेव, विजय ऋषिदेव, मसूदन ऋषिदेव, राधेश्याम ऋषिदेव का घर जल गया. इससे हजारों की क्षति हुई. घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सीओ देवकृष्ण कामत घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित परिवारों से मिले. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार, पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, सरपंच रवि देवी, मनोज प्रभाकर, रेसना पंचायत के मुखिया शिवनारायण मंडल ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है.,
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










