चार माह पूर्व एनएच 107 के निर्माण का हुआ था शिलान्यास, आज भी इंतजार

Updated at : 09 Aug 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
चार माह पूर्व एनएच 107 के निर्माण का हुआ था शिलान्यास, आज भी इंतजार

जानलेवा हो गया है एनएच मधेपुरा : पूर्णिया-मधेपुरा-सहरसा एनएच 107 की जर्जर स्थिति के कारण लोग परेशान हैं. बारिश के बाद गड्डों में पानी भर जाने की वजह से छोटे वाहन चालकों की कठिनाई बढ़ गयी है. बार-बार अधिकारियों व जनप्रतिधियों को इसकी शिकायत किये जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा […]

विज्ञापन

जानलेवा हो गया है एनएच

मधेपुरा : पूर्णिया-मधेपुरा-सहरसा एनएच 107 की जर्जर स्थिति के कारण लोग परेशान हैं. बारिश के बाद गड्डों में पानी भर जाने की वजह से छोटे वाहन चालकों की कठिनाई बढ़ गयी है. बार-बार अधिकारियों व जनप्रतिधियों को इसकी शिकायत किये जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अप्रैल को मोतिहारी से रिमोट दबा प्रस्तावित टू लेन सड़क की आधारशिला भी रखी गयी थी.
हाइवे पर मेटल के टुकड़े बिखरे पड़े हैं. इसके अलावा सड़क बदहाल हो गयी है. नतीजतन, लोगों के लिए अब यह हाइवे हादसों की सड़क बन कर रह गयी है. इससे वाहनों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं राह चलते लोगों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है. मेटल के टुकड़ों के कारण दो पहिया वाहन चालक को गिरने का भय बना रहता है. कई बार दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं. वहीं जब गाड़ियों का आवागमन होता है, तो सड़क पर काफी धूल उड़ती रहती है. इससे राह चलते लोगों व आस पास रहने वाले लोगों को धूल के कारण सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है. इस सड़क का मधेपुरा से सहरसा तक स्थिति बेहद खराब है. निर्माण कार्य नहीं होने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.
सभी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं सड़क
एनएच 107 लगभग 145 किलोमीटर लंबी सड़क है. यह राष्ट्रीय राज्य मार्ग कोसी व सीमांचल के इलाके से ही गुजरती है. एनएच 107 कई मायने में कोसी का लाइफ लाइन भी मानी जाती है. यह नेशनल हाइवे खगड़िया जिले के महेशखूंट , सहरसा के सोनवर्षा राज, सिमरी बख्तियारपुर, बरियाही बाजार, बैजनाथपुर, मधेपुरा व पूर्णिया से होकर गुजरती है.
निर्माण में देरी से हो रही परेशानी: एनएच 107 पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण द्वारा लगाये गये बोर्ड के अनुसार इस सड़क को पैकेज टू के तहत टू लेन बनाया जायेगा. जिसकी कुल लंबाई 90 किमी होगी. सड़क निर्माण को लेकर फिलवक्त मधेपुरा- सहरसा के बीच निर्माण एजेंसी द्वारा कोई कवायद नहीं की जा रही है. इधर, रोजाना सड़क पर बन रहे जानलेवा गड्डे हादसे को आमंत्रण दे रहे है.
क्या है एनएच की योजना
एनएच 107 को दस मीटर चौड़ा बनाने के लिए योजना तैयार कर लिया गया है. सड़क चौड़ीकरण का काम दो चरण में होगा. पहले चरण में महेशखूंट से सहरसा के बीच में सड़क का निर्माण होगा, जो दस मीटर चौड़ा होगा. दूसरे चरण में सहरसा से पूर्णिया के बीच सड़क का निर्माण कार्य होगा जो 10 मीटर चौड़ा होगा. डीपीआर फाइनल होने के बाद, टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गयी हैं. लगभग सड़क निर्माण पर एक हजार करोड़ खर्च होंगे. इस कार्य की जिम्मेदारी गेमन इंडिया कंपनी को दी गयी हैं. जानकारी के अनुसार 197 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का काम भी सरकार के स्तर से पूरा कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन