मधेपुरा : गलत सूई से महिला की मौत, विरोध में तोड़फोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 8:50 AM

विज्ञापन

मधेपुरा : रविवार की देर रात सदर प्रखंड के तुलसी बाड़ी गांव स्थित साधु पथ पर रामकृष्ण क्लिनिक में सिंहेश्वर प्रखंड स्थित गौरीपुर वार्ड नंबर चार निवासी गुलजरी बेगम की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित महिला व पुरुषों ने सोमवार की सुबह मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 जाम कर डॉक्टर व प्रशासन के […]

विज्ञापन

मधेपुरा : रविवार की देर रात सदर प्रखंड के तुलसी बाड़ी गांव स्थित साधु पथ पर रामकृष्ण क्लिनिक में सिंहेश्वर प्रखंड स्थित गौरीपुर वार्ड नंबर चार निवासी गुलजरी बेगम की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित महिला व पुरुषों ने सोमवार की सुबह मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 जाम कर डॉक्टर व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की.

जानकारी के अनुसार गुलजरी बेगम को बीते सोमवार को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाने रामकृष्ण क्लिनिक लाया गया, जहां उनका डॉक्टर संतोष कुमार ने ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद वह स्वस्थ भी होने लगी. रविवार की शाम अचानक ऑपरेशन वाली जगह पर तेज दर्द होने लगा. कंपाउंडर अमित कुमार ने डॉक्टर की सलाह से उसे सूई दी. सूई देने के बाद मरीज की स्थिति खराब होने लगी.

इस पर मरीज के परिजनों ने क्लिनिक में कार्यरत कर्मियों से डॉक्टर को बुलाने को कहा तथा खुद से भी डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर क्लिनिक नहीं पहुंचे. इसी बीच मरीज की स्थिति बेहद खराब हो गयी और उसकी मौत हो गयी. मौके पर परिजनों ने बताया कि गुलजारी बेगम की गलत दवाई देने के कारण तथा डॉक्टर के समय पर नहीं पहुंचने के कारण मौत हो गयी.आक्रोशित लोगों ने मौत के बाद क्लिनिक में तोड़फोड़ व कार्यरत कर्मियों को भी पीटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन