लड़की ने लड़का के घर पहुंच बनाया दबाव, मंदिर में हुई शादी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 6:28 AM

विज्ञापन

मामला प्रेम प्रसंग का, वर्षों से था लड़का-लड़की के बीच संबंध ग्रामीणों व प्रशासन की पहल से सुलझा प्रेम प्रसंग का मामला सोमवार की रात्रि हुई शादी उदाकिशुनगंज : मुख्यालय क्षेत्र के उदा पंचायत की लड़की व मधुबन पंचायत के लड़के की शादी सोमवार की देर रात स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों ने संपन्न कराया. प्रेमी […]

विज्ञापन

मामला प्रेम प्रसंग का, वर्षों से था लड़का-लड़की के बीच संबंध

ग्रामीणों व प्रशासन की पहल से सुलझा प्रेम प्रसंग का मामला
सोमवार की रात्रि हुई शादी
उदाकिशुनगंज : मुख्यालय क्षेत्र के उदा पंचायत की लड़की व मधुबन पंचायत के लड़के की शादी सोमवार की देर रात स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों ने संपन्न कराया. प्रेमी जोड़े का प्यार वर्षों से परवान पर था. गत दिनों प्रेमिका के घर प्रेमी को देर रात पकड़ कर पीटा गया और बंधक बनाकर रखा गया. बाद में सामाजिक पहल पर उसे छोड़ा गया. इसके बाद प्रेमिका ने घर छोड़ प्रेमी के घर की राह पकड़ ली. अब बाधा प्रेमी के परिजन की ओर से आयी. इस बीच स्थानीय प्रशासन ने पहल की. बालिग लड़का व लड़की का विवाह कराया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि दहेज मुक्त व जात पात की वर्जना मुक्त विवाह में प्रशासन ने अपनी भूमिका निभायी है.
प्रेम पर लगा पहरा, प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के घर. एक ही क्षेत्र के दोनों एक दूसरे से मिलने कॉलेज के बहाने काफी समय परिवार से छिप कर बिताने लगे थे. दोनों का प्रेम परवान पर था. एक दूसरे साथ जीने मरने की कस्मे खाने लगे, लेकिन दोनों के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो दोनों ओर कड़ा पहरा लगा दिया गया. इसके बाद बेताबी में लड़का मनीष कुमार पिता लखनदेव मेहता ने सारे बंधन को तोड़कर लड़की नीतू कुमारी से मिलने उदा स्थित घर पर देर रात पहुंचा. रात होने के कारण दोनों की आवाज लड़की के परिजन को सुनाई दी. इतने में लड़की के भाई व अन्य लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. दोनों को एक साथ देख कर लड़की के परिजन आक्रोशित हो उठे और मनीष के साथ मारपीट करने लगे. लड़की के परिजनों ने रात भर लड़के को बंधक बनाकर रखा और सुबह सामाजिक पहल पर छोड़ दिया गया मनीष इलाज कराने के लिए अन्यत्र जगह पर चला गया.
दो दिन बाद प्रेमिका ने लिया घर छोड़ने का फैसला. इसके बाद लड़की नीतू कुमारी ने एक-दो दिनों के बाद कपड़े व जेवर पैक करके घर से निकल गयी. वह पूरे दिन मनीष को ढूंढते-ढूंढते आखिरकार लड़की मनीष के घर मधुबन पहुंच गयी. मधुबन पहुंचकर उसने मनीष को ढूंढना शुरू किया. मनीष के परिजनों ने बताया कि मनीष घर पर नहीं है फिर भी लड़की नहीं मानी और वहीं मौजूद रही. कुछ ही देर के बाद मनीष कुमार अपने घर पर आया और दोनों ने शादी का मन बना लिया.
आखिरकार ग्रामीणों व प्रशासन के पहल पर हुई शादी. थानाध्यक्ष के समझाने के बाद शादी के लिए सभी तैयार हुए. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों की शादी करा देना ही उचित निर्णय है. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद राम ने ग्रामीणों के समक्ष शिव मंदिर में शादी कर दी. ग्रामीणों के समक्ष बांड भरा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन