कोसी एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराया इंजन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

मुरलीगंज : रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब पूर्णिया की तरफ मानव रहित दूसरे रेलवे फाटक पर कोसी एक्सप्रेस ट्रेन व ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी. हालांकि मौके पर ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी. इस घटना में रेल इंजन व ट्रैक्टर दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गये. जानकारी के […]
मुरलीगंज : रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब पूर्णिया की तरफ मानव रहित दूसरे रेलवे फाटक पर कोसी एक्सप्रेस ट्रेन व ट्रैक्टर में टक्कर हो गयी. हालांकि मौके पर ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी. इस घटना में रेल इंजन व ट्रैक्टर दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गये. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब 12 बजे 18698 डाउन कोसी एक्सप्रेस जो पटना से आती है.
ट्रेन मुरलीगंज से पूर्णिया कोट की ओर जा रही थी. स्टेशन से कुछ दूर पकिलपार तिनकोनमा रेलवे ढाला पर ट्रैक्टर बीआर 19 जी 1261 से टकरा गयी. ट्रैक्टर पर धान की बोरियां लदी थी, जो मंडी ले जाया जा रहा था. तभी रेलवे ढाला पार करने के दौरान ट्रैक्टर के ट्रॉली पटरी में अटक गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




