ठंडे बस्ते में गयी अवैध नर्सिंग होम व पैथोलॉजी पर कार्रवाई

मधेपुरा : प्रभात खबर में लगातार अभियान चलने के बाद डीएम के निर्देश पर जिले में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व क्लिनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में कार्रवाई का असर भी दिखने लगा. स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के 23 पैथोलॉजी संचालक को पत्र […]
मधेपुरा : प्रभात खबर में लगातार अभियान चलने के बाद डीएम के निर्देश पर जिले में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व क्लिनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में कार्रवाई का असर भी दिखने लगा. स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के 23 पैथोलॉजी संचालक को पत्र जारी कर अविलंब क्लिनिक बंद करने का निर्देश दिया.
साथ ही कहा कि क्लिनिक बंद नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. स्वास्थ्य विभाग के फरमान पर करीब एक दर्जन पैथोलॉजी संचालकों ने पैथोलॉजी को बंद करने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी. स्वास्थ्य विभाग ने मानक को पूरा नहीं करने वाले पैथोलॉजी जांच घर व डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी थी.
वहीं तीन-तीन मरीजों की मौत होने के बाद जिले के दो अवैध नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग ने सील करवा दिया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई यही तक सीमित होकर रह गयी. स्वास्थ्य महकमा ने जिले भर में अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई का फाइल पुन: ठंडे बस्ते में डाल दिया है. विभाग दो नर्सिंग होम के बाद अबतक न तो तीसरा नर्सिंग होम को सील कर पाया है और न ही अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा सका है.
इससे कार्रवाई के प्रति स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता स्पष्ट होती है, जबकि जिले भर में पांच सौ से अधिक अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी व क्लिनिक संचालित हो रही है. एमसीआइ के मानकों को यहां ठेंगा दिखाते हुए मरीजों का मानसिक व आर्थिक दोहन किया जाता है, लेकिन जिले में धड़ल्ले से खुल रहे अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य कार्रवाई से पीछे हट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




