युवती के अपहरण के मामले में अपहर्ता युवक के पिता को जेल

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर 14 मधैली बाजार से पांच नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया था. युवती को परिवार के लोगों के द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कुछ पता नहीं चलने के बाद युवती के पिता खुर्शीद आलम के […]
शंकरपुर : थाना क्षेत्र के जिरवा मधैली पंचायत के वार्ड नंबर 14 मधैली बाजार से पांच नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया था. युवती को परिवार के लोगों के द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कुछ पता नहीं चलने के बाद युवती के पिता खुर्शीद आलम के आवेदन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया. केस दर्ज कर अनुसंधानकर्ता एसआइ वीरेंद्र राम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया गया.
अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि युवती को समस्तीपुर जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के किसी युवक के द्वारा अगवा किया गया है. शंकरपुर पुलिस युवती के बरामदगी के लिए साहेबपुर कमाल पहुंची, लेकिन युवती बरामद नहीं हो सकी. पूछताछ के लिए साहेबपुर कमाल के युवक के पिता को पुलिस अपने साथ ले अायी.
थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान में साहेबपुर कमाल के रामानंद सिंह के पुत्र के द्वारा युवती को अपहरण करने की बात सामने आयी थी. इसको लेकर पुलिस टीम के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव के रामानंद सिंह के यहां छापेमारी की गयी, लड़का -लड़की तो बरामद नहीं हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




