पुल से टकरायी बाइक, दो जख्मी
Updated at : 06 Nov 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारखंड. कुमारखंड थाना के मीरगंज – जदिया एसएच – 91 पर बिशनपुर गांव के पास अनियंत्रित बाईक पुल से टकराकर नीचे गिर गई. इसमें दो युवक पुरी तरह जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मीरगंज-गदिया एसएच-91 पर मीरगंज की ओर से तेज और अनियंत्रित गति में जारहा बाईक सवार प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया(अज़ा)के समीप पुल से […]
विज्ञापन
कुमारखंड. कुमारखंड थाना के मीरगंज – जदिया एसएच – 91 पर बिशनपुर गांव के पास अनियंत्रित बाईक पुल से टकराकर नीचे गिर गई. इसमें दो युवक पुरी तरह जख्मी हो गया.
जानकारी के अनुसार मीरगंज-गदिया एसएच-91 पर मीरगंज की ओर से तेज और अनियंत्रित गति में जारहा बाईक सवार प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया(अज़ा)के समीप पुल से जाकर टकरा गया. बाईक के पुल से टकराते ही चालक पुल के नीचे गढ़े में गिर गया वहीं पीछे में बैठा दुसरा सवार पुल पर जा गिरा. दोनों को पुल में टकराने से गंभीड़ चोट लगी है. इससे चालक मु़शमीम का पैड़ टूट गया है तो वहीं दुसरे मो बशीर का हाथ टूट गया.
दोनों युवक जदिया थाना(सुपौल)के परसागढ़ी वार्ड संख्यां-11 का बताया गया. घटना के फौरन बाद ग्रामीणों द्वारा कुमारखंड थाना पुलिस को फोन पर सूचना दे दिया सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव पहुंच कर पुल के नीचे पानी से मोटरसाइकिल टीवीएस को बाहर निकाला तथा जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. जख्मी दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




