सूने घर से नकदी सहित पांच लाख की चोरी

मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर दस पुरानी बाजार में भाजपा मानवाधिकार मंच के नगर अध्यक्ष शारदा रंजन श्रीवास्तव के सूने घर में अज्ञात चोरों ने पचास हजार नगदी सहित पांच लाख के जेवरात भी उड़ा ले गये. पीड़ित ने सदर थाना में चोरी के बाबत आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार […]
मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर दस पुरानी बाजार में भाजपा मानवाधिकार मंच के नगर अध्यक्ष शारदा रंजन श्रीवास्तव के सूने घर में अज्ञात चोरों ने पचास हजार नगदी सहित पांच लाख के जेवरात भी उड़ा ले गये. पीड़ित ने सदर थाना में चोरी के बाबत आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है. बताया जाता है कि भाजपा मानवाधिकार मंच के नगर अध्यक्ष शारदा रंजन श्रीवास्तव विगत एक माह से इलाज के क्रम में मधेपुरा से बाहर थे. सदर थाने में दिये आवेदन में पीड़ित अभिषेक रंजन ने कहा कि वे लोग 15 अगस्त को इलाज के सिलसिले में मधेपुरा आवास पर ताला लगा कर बाहर गये.
इलाज करा कर जब लौटे तो देखे की घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा का लॉकर भी टूटा था. पीड़ित ने कहा कि चोर ने घर में रखे सारे कीमती कपड़े, सोना, चांदी के करीब पांच लाख मूल्य के जेवरात सहित 50 हजार नगदी रूपये की चोरी कर ली है. घटना के संबंध में सदर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि घटना 15 अगस्त 10 सितंबर के बीच का है. प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




