नफरत की राजनीति करने वालों का होगा बुरा अंजाम

Updated at : 07 Sep 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
नफरत की राजनीति करने वालों का होगा बुरा अंजाम

मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या भाजपा के साथ केवल इसलिए गये कि महागठबंधन की सरकार में दंगाईयों पर पाबंदी उन्हें हजम नहीं हो रही थी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब युवाओं के साथ किये रोजगार के वादे पूरे नहीं कर सकी है. जनता के बीच किये विकास के वादे पर फेल हो गयी […]

विज्ञापन

मधेपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या भाजपा के साथ केवल इसलिए गये कि महागठबंधन की सरकार में दंगाईयों पर पाबंदी उन्हें हजम नहीं हो रही थी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब युवाओं के साथ किये रोजगार के वादे पूरे नहीं कर सकी है. जनता के बीच किये विकास के वादे पर फेल हो गयी है, तो अपने असली रंग पर आ गयी है. तेजस्वी यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि नफरत की राजनीति करने वालों का अंजाम बहुत बुरा होगा. ऐसे तत्वों की पहचान कर जनता उन्हें सबक सिखायेगी.

आखिरकार जब इंसान नहीं रहेगा तो मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में पूजा कौन करेगा. इसलिए सबसे पहले इंसान और इंसानियत को बचाने की जरूरत है. भाजपा भगाओ रैली के दौरान मंच से उत्तर प्रदेश से आये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तो खुल कर कह दिया था कि आरएसएस एवं बीजेपी श्रीराम सेना इस तरह गंदा खेल खेलती है. उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो दोषी बख्से नहीं जाये और निर्दोष पर सजा ना हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन