सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

नाला की समुचित सफाई नहीं होने से सड़क पर बहता है पानी बीमारी फैलने का हो सकता है खतरा पीरीबाजार : सूर्यगढ़ा बाजार के महावीर चौक सलेमपुर पथ स्थित अग्रवाल गली में सड़क पर फैली गंदगी व नाला के ऊपर से पानी बहने के कारण जलजमाव हो गया है. जलजमाव व गंदा पानी से लोगों […]
विज्ञापन
नाला की समुचित सफाई नहीं होने से सड़क पर बहता है पानी
बीमारी फैलने का हो सकता है खतरा
पीरीबाजार : सूर्यगढ़ा बाजार के महावीर चौक सलेमपुर पथ स्थित अग्रवाल गली में सड़क पर फैली गंदगी व नाला के ऊपर से पानी बहने के कारण जलजमाव हो गया है. जलजमाव व गंदा पानी से लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. बताते चले की उमस भरी गर्मी में बदबू के कारण मोहल्लावासी को जीना दूभर हो गया है,वहीं लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है. मालूम हो कि सड़क किनारे कपड़ा व्यवसायी के अलावा विद्युत अवर प्रमंडल कार्यलय अवस्थित है तथा उस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना है बावजूद इसके पंचयात प्रतिनिधि से लेकर व्यवसायी संघ का इस और ध्यान तक नहीं पहुंचा है. जबकि व्यवसायी की नजर से भी उस मार्ग को अहम माना जाता है बावजूद इसके लोगों को बदबू के बीच आने-जाने के अलावे दुकानदारी करने को मजबूर होना पड़ रहा है.
इस संबंध में चैंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के सचिव आलोक अग्रवाल ने बताया कि पूर्व से निर्मित नाला जाम हो जाने के कारण सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है तथा स्थानीय दुकानदारों की मनमानी के कारण आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.
वहीं सूर्यपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकपूर भाई पटेल ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभाग को लिखा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




