ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

मधेपुरा/ मुरलीगंज : शुक्रवार की सुबह जयपालटपटी के वार्ड नंबर 26 – 25 के बीच के रेलवे ट्रक पर एक युवक ट्रेन से कटा गया, जिसकी पहचान उसके जेब में रखे विद्यालय के आइकार्ड से हुआ. उक्त युवक की पहचान मुरलीगंज प्रखंड के परमानंदपुर गांव के खरन यादव के रूप में किया गया. प्रखंड अंतर्गत […]
मधेपुरा/ मुरलीगंज : शुक्रवार की सुबह जयपालटपटी के वार्ड नंबर 26 – 25 के बीच के रेलवे ट्रक पर एक युवक ट्रेन से कटा गया, जिसकी पहचान उसके जेब में रखे विद्यालय के आइकार्ड से हुआ. उक्त युवक की पहचान मुरलीगंज प्रखंड के परमानंदपुर गांव के खरन यादव के रूप में किया गया. प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर गांव के मनोज कुमार ने शुक्रवार की अहले सुबह ट्रेन से कट से अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली. मनोज कुमार पिता खरकन यादव, माता रीता देवी घर परमानंदपुर वार्ड नंबर नौ अपने माता-पिता की दूसरी संतान थी. खरकन यादव का बड़े पुत्र सनोज यादव सदर अस्पताल मधेपुरा में पोस्टमार्टम करवाते समय कुछ भी बताने से इनकार किया. उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले ही वह पंजाब से आया है. वह पंजाब में मजदूरी का काम करता है.
घटना के संबंध में उसने अनभिज्ञता जाहिर की. आत्महत्या के बाद लोग दबी जुबान से तरह-तरह की बात कर रहे हैं. कुछ लोगों ने अपना नाम बताने से इनकार किया और कहा कि 10 तारीख की रात गुरुवार को मनोज कुमार के माता, पिता, चाचा व भाई ने उनके साथ मारपीट की थी. जब मारपीट की वजह जाननी चाही तो ग्रामीण कुछ बताने से मुकर गये. एक बुजुर्ग ने बताया कि मनोज कुमार का शारीरिक संबंध गांव के ही एक महिला के साथ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




