कोसी नदी उफनायी, सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

आलमनगर : नेपाल में हुई भारी बारिश के साथ-साथ क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रहे बारिश से कोसी नदी ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है. इससे प्रखंड के कई पंचायतों बाढ़ के चपेट में आ गया है. वहीं सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. सड़क संपर्क भंग हो गया […]
आलमनगर : नेपाल में हुई भारी बारिश के साथ-साथ क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रहे बारिश से कोसी नदी ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है. इससे प्रखंड के कई पंचायतों बाढ़ के चपेट में आ गया है. वहीं सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. सड़क संपर्क भंग हो गया है. ऊंचे जगहों पर लोग शरण लेने को विवश हैं. वहीं हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गयी है. कोसी बराज से लगातार अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से प्रखंड के रतवारा पंचायत के छतौना वासा,
मुरौत कटाव से विस्थापित शिव मंदिर के पास पुनर्वासित 40 से 50 परिवारों ऊंचे जगहों पर शरण लेने को मजबूर है. वहीं रतवारा पंचायत का सड़क संपर्क प्रखंड मुख्यालय से भंग हो जाने से नाव ही एक मात्र सहारा रह गया है. वहीं बाढ़ का पानी फैलने से प्रखंड के रतवारा, खापुर, गंगापुर इटहरी के कई गांव टापू में तब्दील हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




