लटकता तार व पोल हादसों को कर रहा आमंत्रित, सहमे हैं लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2017 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

खेत के बीचों-बीच गुजरने वाले 11 हजार का विद्युत प्रवाहित तार जमीन छूने में मात्र पांच या छह फीट का फासला बचा ग्वालपाड़ा : रेशना पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ अरार संथाली टोला के बगल में खेत में लटकते तार व झुका हुआ पोल हादसों को आमंत्रण दे रहा है. खेत के बीचों-बीच गुजरने वाले […]
विज्ञापन
खेत के बीचों-बीच गुजरने वाले 11 हजार का विद्युत प्रवाहित तार जमीन छूने में मात्र पांच या छह फीट का फासला बचा
ग्वालपाड़ा : रेशना पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ अरार संथाली टोला के बगल में खेत में लटकते तार व झुका हुआ पोल हादसों को आमंत्रण दे रहा है. खेत के बीचों-बीच गुजरने वाले 11 हजार का विद्युत प्रवाहित तार जमीन छूने में मात्र पांच या छह फीट का फासला बचा हुआ है.
वही लगभग चार सौ मीटर की दूरी के बीच दो पोल ही लगा हुआ है. पोल भी झुक गया है. किसान अपने खेत में धान की रोपनी डर से नहीं कर रहे हैं.
किसान अभिनंदन यादव, पप्पू कुमार, रतन कुमार, रूपेश कुमार, निरंजन यादव ने कहा कि झुके हुए तार व पोल की जानकारी बिजली विभाग को दी जा चुकी है. विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. इससे बड़ी हादसा होने की संभावना बनी हुई है. अगर समय रहते इस समस्या का निदान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




