ePaper

एलपीजी सिलिंडर 50 रुपये हुआ महंगा, पटना में देने होंगे अब 742.50

Updated at : 03 Dec 2020 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर 50 रुपये हुआ महंगा, पटना में देने होंगे अब 742.50

बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ गयी है.

विज्ञापन

पटना. आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है. इस बीच आम आदमी को एक बड़ा झटका और लगा है. घरेलू गैस के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है.

हालांकि कई जगहों पर रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बिहार की राजधानी पटना में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ गयी है.

पटना में एलपीजी सिलिंडर (14.20 किलो) की कीमत अब 742.50 रुपये हो गयी है. पहले इसकी कीमत 692.50 रुपये थी.

वहीं, 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के लिए पटना में 1426 रुपये देने होंगे. यह आइओसी की मुख्य प्रबंधक (बिहार-झारखंड) वीणा कुमारी ने बुधवार को दी.

ऑयल कंपनियों ने दिसंबर के लिए गैस की नयी कीमतों का एलान कर दिया है. ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में 55 रुपये का इजाफा किया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन