चेहरे पर कोरोना मास्क लगाकर दुकान में की लूटपाट, पूरी घटना CCTV में कैद

Updated:
विज्ञापन
चेहरे पर कोरोना मास्क लगाकर दुकान में की लूटपाट, पूरी घटना CCTV में कैद

पुलिस ने एक अपराधी को दबोचा, दूसरा फरार

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पास एक केक की दुकान में पिस्तौल की नोंक पर लूटपाट की गई. बुधवार की रात दो अपराधियों ने कोरोना मास्क लगाकर एक केक की दुकान में घुस गया, इसके बाद दुकानदार पर पिस्तौल तान दिया और लूटपाट की. बता दें कि जक्कनपुर थाने के सामने होटल मनी इंटरनेशनल के बगल में मौजूद एक केक की दुकान में बुधवार की रात 20 हजार रुपये की लूट हुई. दो अपराधियों ने मास्क, कैप लगाकर दुकान में घुस गये और कहा कि काउंटर में जो भी रखे हो दे दो.

दुकानदार अभी सोच रहा था, तब तक उसके माथे पर कट्टा सटा दिया. इस पर दुकानदार ने काउंटर में रखा 20 हजार रुपये दे दिया. रुपये लूटने के बाद दोनों दुकान से निकलकर फरार हो गये, इसके बाद दुकानदार अर्जुन कुमार थाने में शिकायत करने गये. इसी बीच दोनों अपराधियों ने फिर से केक शॉप में आ गये और लूटपाट कर रहे थे तब तक मौके पर पहुंची पुलिस ने एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया. सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गये अपराधी का नाम सानू है. वह पोस्टलपार्क रोड नंबर एक का रहेने वाला है. वह पहले भी जेल जा चुका है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन