दरभंगा में शराब माफियों को रोकना पड़ा भारी, पूर्व चौकीदार की गोली मार हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2023 12:55 AM
दरभंगा में शराब माफियाों को रोकना एक पूर्व चौकीदार को महंगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं ने बीती रात कमतौल थाना क्षेत्र में एसएच-75 पर लंगड़ा मोड़ के निकट मनोकामना पेट्रोल पंप के गार्ड सह पूर्व चौकीदार प्रमोद पासवान की गोली मार हत्या कर दी.
दरभंगा में शराब माफियाों को रोकना एक पूर्व चौकीदार को महंगा पड़ गया. बताया जा रहा है कि शराब माफियाओं ने बीती रात कमतौल थाना क्षेत्र में एसएच-75 पर लंगड़ा मोड़ के निकट मनोकामना पेट्रोल पंप के गार्ड सह पूर्व चौकीदार प्रमोद पासवान की गोली मार हत्या कर दी. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची. मशक्कत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा. शराब लदी पिकअप व एक बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
अपराधियों ने पेट में मारी गोली
परिजनों के अनुसार प्रमोद पेट्रोल पंप की देखरेख करता था. शनिवार को देर रात दो बजे पेट्रोल पंप के समीप ही एसएच-75 पर शराब की खेप उतारी जा रही थी. मना करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली पेट में लगी. देर रात फायरिंग की आवाज सुन कई अन्य स्थानीय चौकीदार समेत आसपास के लोग पहुंचे. लोगों के जुटने से पहले अपराधी वहां से फरार हो गए. इधर, गंभीर रूप से जख्मी चौकीदार की अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया. थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि घटनास्थल से एक बाइक, शराब लदी पिकअप, आधार कार्ड, दो खोखा बरामद हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










