ePaper

PHOTOS: 'अरे पुरनका वाला सर्किट हाउस ले चलो, वहां यादें हैं..', गोपालगंज पहुंचे लालू यादव का देखें अंदाज..

Updated at : 22 Aug 2023 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: 'अरे पुरनका वाला सर्किट हाउस ले चलो, वहां यादें हैं..', गोपालगंज पहुंचे लालू यादव का देखें अंदाज..

राजद सुप्रीमो लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ करीब 3 साल के बाद गोपालगंज पहुंचे हैं. सोमवार को लालू यादव को जब नये सर्किट हाउस में ले जाया गया तो उन्होंने पुराने सर्किट हाउस में ले जाने का आग्रह किया. देखिए पुराने अंदाज में लालू यादव को..

विज्ञापन
undefined

सोमवार को राजद प्रमुख लालू यादव गोपालगंज पहुंचे. उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं. लालू यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे.

undefined

लालू यादव को जब नए सर्किट हाउस में ले जाया गया तो उन्होंने पुराने सर्किट हाउस में थहरने की बात कही. लालू यादव ने कहा कि ये कहां ले आए हमें. पुराने वाले में ले चलो वहां मेरी यादें हैं.

undefined

लालू प्रसाद गोपालगंज में अपने जिले के पत्रकारों से बातचीत के दौरान भावुक हो गये. लालू प्रसाद ने कहा कि जब बीमार हुआ, तो सिंगापुर रहने वाली बेटी ने अपनी किडनी जान का परवाह किये बिना दी.

undefined

प्रशासन की ओर से राजद सुप्रीमो को सर्किट हाउस के नये भवन में ले जाया गया. नया भवन देख लालू प्रसाद अपने पुराने अंदाज में दिखे. पूछे कि इ कहा ले आइलसन. अधिकारियों ने बताया कि नया सर्किट हाउस है. इस पर लालू ने कहा कि आरे पुरानका वाला में ले चलो. वहां से पुरानी यादें जुड़ी हैं. पुराने सर्किट हाउस के उसी कमरे में रुके जहां हर बार रुकते रहे हैं.

undefined

राजद सुप्रीमो के गोपालगंज सर्किट हाउस में पहुंचने की खबर पर राजद के कार्यकर्ता पहुंच गये. उनके चाहने वालों की भीड़ लग गयी. पहले से कार्यकर्ता मौजूद थे.

undefined

राबड़ी देवी के साथ लालू यादव करीब 3 साल बाद गोपालगंज आए. मंगलवार को लालू यादव अपने पैतृक गांव और ससुराल भी जाएंगे.

undefined

लालू यादव की सेहत अब पहले से काफी बेहतर है. उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर भी हमला बोला.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन