रेलवे स्टेशन से 18 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को बड़हिया रेलवे स्टेशन परिसर में छापेमारी कर एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया
बड़हिया. उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को बड़हिया रेलवे स्टेशन परिसर में छापेमारी कर एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 750 एमएल की 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसकी कुल मात्रा करीब 18 लीटर बतायी जा रही है. गिरफ्तार युवक की पहचान इंदुपुर निवासी टुनटुन सिंह के 22 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार युवक एक बैग लेकर संदिग्ध स्थिति में स्टेशन परिसर में घूम रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद थाना बड़हिया के एआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. जांच के दौरान उसके बैग से शराब की बोतलें बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










