मारपीट में युवक जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय में मारपीट में युवक जख्मी
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के निस्ता चौक के समीप कुछ लोगों ने एकजुट होकर मानुचक गांव के सतीश पासवान के पुत्र अभय कुमार के साथ मारपीट की. घटना में अभय कुमार का सिर फट गया. मामले को लेकर घायल द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. घर में बताया कि वह बाइक से मुस्तफापुर गांव से अपने घर लौट रहा था. निस्ता चौक के समीप कुछ लोगों ने पकड़कर उनके साथ मारपीट की. इधर, ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निस्ता गांव के ई-रिक्शा चालक के साथ किसी बात को लेकर मानुचक गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट किया गया. ई-रिक्शा चालक गांव आकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. बाद में एकजुट हो कर लोग निस्ता चौक के समीप मानुचक गांव के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दिये. मारपीट के घटना में चार अन्य लोगों के चोटिल हो जाने की सूचना है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
———————————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










