बाल विवाह का हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कर सकते हैं शिकायत

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह का हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कर सकते हैं शिकायत

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरिया दियारा में “ सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरिया दियारा में कार्यक्रम हुआ आयोजित

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के खिलाफ दिलायी गयी शपथ

लखीसराय

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरिया दियारा में “ सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला व बाल विकास निगम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधान विनय कुमार, हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी व अधिकार मित्र अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बताया कि सही उम्र से पहले शादी करना कानूनी रूप से जुर्म है. इसके तहत एक लाख जुर्माना व दो वर्ष कारावास की सजा का प्रावधान है. इतना ही नहीं बाल विवाह से बालिका के सपना उनका बचपन उनका स्वास्थ्य और पूरे जीवन को प्रभावित करता है. सखी वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा के लिए जिला में सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित है. जहां एक ही छत के नीचे घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं को निःशुल्क मदद किया जाता है. किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में 181 हेल्पलाइन, अन्य टोल-फ्री नंबरों तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली निःशुल्क सहायता सेवाओं सहित स्वच्छता प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गयी. डालसा लखीसराय से अधिकार मित्र अजय कुमार ने कहा कि बाल विवाह का बहिष्कार करें, बाल विवाह से न खुद का भला हो सकता है और न ही समाज का. बाल विवाह होने से मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती है बेटियां. खुद के बेहतर भविष्य का निर्णय नहीं ले पाती हैं. यदि कहीं ऐसी सूचना आती है तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज करें. कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं दर्जनों छात्राएं मौजूद रहे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह रोकथाम के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया और सभी छात्राओं के बीच स्वच्छता प्रबंधन किट्स का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन