जिला स्तरीय खेल में जुडो को देंगे बढ़ावा : डीएम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2025 7:33 PM
जिला स्तरीय खेल में जुडो को देंगे बढ़ावा : डीएम
लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जिलास्तरीय जुडो टीम को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. समाहरणालय परिसर में जुडो खेल के जिला सचिव घनश्याम कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीएम मिथिलेश मिश्र से मुलाकात की. उन्होंने जुडो खेल प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जिलास्तरीय खेल में जुडो को शामिल कर उसे हरसंभव प्रोत्साहित करेंगे. उन्होंने कहा कि वे सभी स्तर खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध हैं. जिला जुडो सचिव घनश्याम कुमार ने डीएम को बताया कि खिलाड़ियों को बड़हिया निवासी जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार का हमेशा सहयोग मिलता रहा है. डीएम से मिलने वाले जुडो खेल प्रतिनिधियों में नेशनल कोच विकास कुमार, सीनियर खिलाड़ी विष्णु कुमार, कृष्ण कुमार, रिशव सवर्ण, रामजी, हर्ष कुमार, मंटू कुमार, अक्षत कुमार, अजीत कुमार, अदिति कुमारी, रिचा कुमारी व शुनदेर कुमारी शामिल थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










