LAKHISARI जल संरक्षण के प्रति बढ़ाएं जन-जागरूकता: डीएम

Updated:
विज्ञापन
LAKHISARI जल संरक्षण के प्रति बढ़ाएं जन-जागरूकता: डीएम

जिला परिषद के सभागार में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में “जल-जीवन-हरियाली दिवस” का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट :

जिला परिषद के सभागार में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में “जल-जीवन-हरियाली दिवस” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया. मौके पर डीडीसी सुमित कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार राज्य में जल संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद अनियमित वर्षा, जल संचयन संरचनाओं के समुचित रखरखाव के अभाव एवं भूजल के अत्यधिक दोहन के कारण जलस्तर में निरंतर गिरावट देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि इन चुनौतियों के समाधान हेतु मुख्यमंत्री द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान की परिकल्पना की गयी है, जिसके अंतर्गत जल संरक्षण, संचयन एवं हरितावरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्य किये जा रहे हैं. तालाबों की महत्ता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि ये ग्रामीण जीवन एवं कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, किंतु अतिक्रमण एवं रखरखाव के अभाव में कई तालाब अपनी पहचान खोते जा रहे हैं. कार्यक्रम के नोडल विभाग लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा “सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं का चिन्हांकन एवं उनकी चुनौतियां” विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया. उन्होंने जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. वर्ष 2019 से अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में कई तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है, जिनमें प्रमुख रूप से निमिया तालाब, बढ़हिया तालाब, सोना बड़ी तालाब, रामगढ़ चौक तालाब एवं लखीसराय तालाब शामिल हैं. वर्तमान में एक शर्मा बड़ी तालाब का कार्य प्रगति पर है तथा तीन अन्य तालाब हलसी का इमरत तालाब, बल्लुपुर तालाब एवं भ्रम तालाब के जीर्णोद्धार हेतु निविदा प्रक्रिया संचालित है. कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल को पौधा देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा अंशु कुमारी, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, निदेशक एनईपी नीरज आनंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन