ePaper

खरना पूजन के लिए गंगा नदी से लाया जल

Updated at : 26 Oct 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
खरना पूजन के लिए गंगा नदी से लाया जल

खरना पूजन के लिए गंगा नदी से लाया जल

विज्ञापन

बड़हिया. चार दिवसीय महापर्व छठ का दूसरा दिन रविवार को बड़हिया प्रखंड व नगर क्षेत्र में श्रद्धा व भक्ति के बीच मनाया गया. व्रतियों ने दिनभर उपवास रखा व शाम को ””””खरना”””” किया. इस दिन व्रतियों ने चावल, दाल, गुड़, दूध व खीर-रोटी बनाकर भगवान सूर्य की पूजा की व प्रसाद वितरण किया. व्रतियों ने गंगा तटों पर स्नान कर पवित्र जल भरा व घर ले जाकर मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया. श्रद्धालुओं ने अपने परिवार व संतान की सुख-समृद्धि की कामना की. खरना के बाद आसपास के लोग व रिश्तेदार भी व्रतियों के घर पहुंचे, प्रसाद ग्रहण किया. इधर, छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए बाजार में भारी भीड़ रही. दिनभर बड़हिया बाजार में लोगों की आवाजाही और वाहनों की वजह से जाम का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन