वार्डों में विकास के लिए ली गयी 1048 योजनाएं, चौक-चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता व उप सभापति शिवशंकर राम नप ईओ प्रभात रंजन, प्रधान लिपिक अवध कुमार की उपस्थिति में साधारण बोर्ड की बैठक की गयी

विज्ञापन

लखीसराय.

नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता व उप सभापति शिवशंकर राम नप ईओ प्रभात रंजन, प्रधान लिपिक अवध कुमार की उपस्थिति में साधारण बोर्ड की बैठक की गयी. इसमें गत बैठक की संपुष्टि की गयी. बैठक में सभी वार्डों के लिए विभिन्न विकास योजनाओं को पारित करने पर विचार किया गया. वार्ड संख्या एक से वार्ड 33 के लिए 1048 योजनाओं को ली गयी. कुछ योजना कुछ वार्ड से छूट गयी है. उसे पुनः वार्ड पार्षद अपने माध्यम से जांच कर रजिस्टर पर अंकित करा लें व निविदा से पहले प्राथमिकता सूची बनाकर प्रस्तुत करें. वहीं वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने तत्कालीन ईओ डॉ रमन कुमार पर लगे आरोप को पुस्तिका पर अंकित कर जांच कमेटी के गठन करने की बात कही. विशेष कार्यपालक पदाधिकारी गोपनीय शाखा के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाहरणालय जिला गोपनीय के पत्रांक द्वारा बाल पेंटिंग का जो विपत्र प्राप्त हुआ है, वह नप से प्रस्तावित नहीं है. इसलिए इसका किसी तरह का भुगतान नहीं किया जायेगा. बैठक में विद्यापीठ चौक स्थित आंबेडकर बस पड़ाव व बाइपास स्थित के कर्पूरी ठाकुर बस पड़ाव का नामांतरण करने पर विचार विमर्श किया गया. वार्ड पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 24 में गिला व सूखा कचरा के लिए वाहन की आवश्यकता है. बैठक में कहा गया कि जमुई मोड़ बाइपास, जमुई मोड़ के अलावा जमुई मोड़, विद्यापीठ चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए डीएम-एसपी से पत्राचार करने के लिए कहा गया. बैठक में वार्ड पार्षद पार्वती देवी, शबनम कुमारी, शोभा रानी, सुनील कुमार, जय प्रकाश साव, गौतम कुमार, मंजू देवी समेत लगभग सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन