लाल इंटरनेशनल स्कूल लखीसराय का छात्र विवेक राज पढ़ेगा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में

Updated:
विज्ञापन
लाल इंटरनेशनल स्कूल लखीसराय का छात्र विवेक राज पढ़ेगा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में

सदर प्रखंड के रेहुआ रोड स्थित लाल इंटरनेशनल स्कूल लखीसराय के लिए मंगलवार को गौरव का पल रहा. जब यहां का होनहार छात्र विवेक राज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल दाखिला के लिए क्वालिफाई किया.

विज्ञापन

गौरवान्वित हुए लाल इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन

लखीसराय. सदर प्रखंड के रेहुआ रोड स्थित लाल इंटरनेशनल स्कूल लखीसराय के लिए मंगलवार को गौरव का पल रहा. जब यहां का होनहार छात्र विवेक राज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल दाखिला के लिए क्वालिफाई किया. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 फरवरी को देर रात रिजल्ट जारी किया गया. रिजल्ट में लाल इंटरनेशनल स्कूल का छात्र विवेक राज राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा नवम में दाखिला के लिए चयनित हुए. चयन सूची में विवेक राज के क्वालिफाई होने पर लाल इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन खुशी से झूम उठे. इसके बाद प्रबंधन द्वारा चयनित छात्र विवेक राज को मंगलवार को सम्मान पूर्वक सभा मंच पर लाया गया, जहां लाल इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य मनीषा कुमारी, डायरेक्टर मुकेश कुमार व शिक्षक क्षितिज कुमार और यशवंत सिंह द्वारा उसे माला पहनाकर व मेडल देकर हौसला बढ़ाया गया. मिठाई खिलाकर होनहार विवेक राज का हौसला बढ़ाया गया. लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि छात्र विवेक राज जिले के पिपरिया निवासी नवीन कुमार और हेमा देवी का होनहार पुत्र है, जिसने लखीसराय जिला सहित लाल इंटरनेशनल स्कूल के नाम को गौरवान्वित किया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन