विहिप के विभाग सह संयोजक पर कार्यक्रम के दौरान किया गया हमला

Edited by MD. TAZIM
Updated:
विज्ञापन

शहर के बीचो-बीच से स्थित रेलवे पुल के समीप शुक्रवार की रात विश्व हिंदू परिषद के युवकों द्वारा पहलगाम आतंकी हमला में मारे गये लोगों के आत्मा शांति के लिए कार्यक्रम किया गया था.

विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार

लखीसराय. शहर के बीचो-बीच से स्थित रेलवे पुल के समीप शुक्रवार की रात विश्व हिंदू परिषद के युवकों द्वारा पहलगाम आतंकी हमला में मारे गये लोगों के आत्मा शांति के लिए कार्यक्रम किया गया था. कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल की सफाई कर लौटने के क्रम में विश्व हिंदू परिषद के युवकों को कुछ युवकों हमला कर दिया. जिसकी सूचना मिलते ही कवैया थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह सहयोजक सोनू पटेल एवं सोनू कुमार द्वारा कवैया थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया. सोनू पटेल ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि विश्व हिंदू परिषद के साथियों के साथ वह शहीद द्वार के समीप पहलगाम में में हुई दुर्घटना में शहीद लोगों के आत्मा शांति के लिए दीप जलाया गया था. जिसके कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई किया जा रहा था कि इस वक्त इंग्लिश मोहल्ला वार्ड नंबर चार के दो नामजद और आठ-नौ अज्ञात लोगों के द्वारा हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि उन युवकों द्वारा मेरा गला को दबाने लगा जिससे वे मूर्छित होने वाले ही थे कि उनके मित्रों ने उन्हें पहुंचकर बचा लिया एवं पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. इनाम एवं मो. अमीन को गिरफ्तार कर लिया गया था. जिन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन